
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आस मोहम्मद उर्फ सोनू पुत्र शफीक मलिक निवासी मौहल्ला हिंडन विहार कॉलोनी थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद, अशरफ आजाद पुत्र शकील अहमद निवासी मोहल्ला न्यू हिंडन विहार अर्थला पीर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, दानिश पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला नीलमणी कॉलोनी अर्थला पीर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, हसनैन पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला कैला खेड़ा थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, जाहिद पुत्र जफरु उर्फ शब्बीर निवासी मोहल्ला नीलमणि कॉलोनी न्यू हिंडन विहार अर्थला पीर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, महबूब उर्फ राजा पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी मोहल्ला कैला भट्टा थाना कोतवाली नगर जनपद गाजियाबाद, आबिद उर्फ भूरा पुत्र मेहरबान निवासी सिद्धार्थ विहार कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद और असलम पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने 3.20 कुंतल विद्युत तार, चोरी करने के औजार, आठ अवैध चाकू, घटना में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की है।
कपूरपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कपूरपुर के ग्राम सिरोधन में बनी नई कॉलोनी व जनपद शामली के थाना कांधला में विद्युत तार चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ में डकैती, विद्युत तार चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब तीन दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपियों को ग्राम छज्जूपुर अंग्रेजों की कोठी खंडहर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी हसनैन के खिलाफ छह, आस मोहम्मद के खिलाफ 27, दानिश के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बेहद शातिर किस्म के बदमाश है जिनसे पुलिस ने 3.20 कुंतल विद्युत तार, चोरी के उपकरण, 8 अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जल भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















