
ओवरलोड झूला चलाने पर अधिकारियों ने चेताया, संचालन रोका
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी राहुल यादव, एसडीम अशोक सैनी, गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल के साथ गढ़मुक्तेश्वर में रामलीला मैदान में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड झूले का संचालन रोका और चेतावनी दी कि ओवरलोड झूले का संचालन न किया जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी। आपको बता दें कि मंगलवार की रात को अधिकारी रामलीला मैदान में पहुंचे जहां मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पाया कि झूला संचालक झूले को ओवरलोड चला रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए झूले संचालक ओवरलोड झूले चलाने लगे। ऐसे में हादसे की संभावना मंडराने लगी। अधिकारियों ने झूले का संचालन रोका।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























