
23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सुरक्षा एवं चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):23अक्टूबर-2026,शुक्रवार को होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना ने गुरुवार को चुनाव स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग,पेयजल, प्रकाश, शौचालय एवं बैठने की व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं सीलिंग व्यवस्था की जांच की।
उन्होने मतपेटियों, मतदान सामग्री एवं मतदाता सूची की उपलब्धता की जानकारी ली।
पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शुक्रवार को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए, सभी व्यवस्थाएं गुरुवार की शाम तक पूर्ण कर ली जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























