
👁 8 views Views
हापुड़ में अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई, गढ़ रोड पर स्ट्रीट लाइट के खंभों से हटाए गए होर्डिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान गढ़ रोड पर स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाए गए होर्डिंग को कर्मचारियों ने हटाया।अभियान के दौरान कर्मचारियों ने खंभों पर लगे होर्डिंग उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादे और उन्हें मौके से ले गए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की गई। सड़क किनारे और स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे होर्डिंग हटाए जाने से शहर में अवैध विज्ञापन सामग्री के खिलाफ कार्रवाई का संदेश दिया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























