
हापुड़ में जहरीली हुई हवा, AQI 240 पहुंचा; आंखों में जलन से लोग परेशान
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे हापुड़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 240 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
हापुड़ में एक्यूआई 200 के आंकड़े को पार कर 240 तक पहुंच गया। इसके चलते लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।
वहीं, चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को प्रदूषित हवा से बचने की सलाह दी जा रही है। लोगों को अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचने और प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























