
हथियार लेकर ससुराल पहुंचा दहेज लालची पति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मायके में रह रही है एक विवाहिता के घर दहेज लालची पति ने अपने एक अन्य साथी के साथ हमला कर दिया। विवाहिता के पति व उसके साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार थाना हापुड़ देहात के सरस्वती विहार की आशा की शादी 6 वर्ष पहले गांव बदनौली के बृजेश के साथ हुई थी। आरोप है कि ₹एक लाख रुपए नगद व बाइक की मांग को लेकर ससुरालिए आए दिन आशा के साथ मारपीट करते थे और करीब 2 साल पहले ससुराल वालों ने आशा के साथ मारपीट का उसे घर से निकाल दिया।
6 जुलाई की सुबह पति बृजेश अपने साथी के साथ हथियार लेकर ससुराल आ धमका और दहेज की मांग करने लगा। हथियार को लेकर दोनों पक्षों के बीच झीना झपटी भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867





















