
दिगम्बर जैन मुनि शुभ चन्द्र सागर जी महाराज ने दिल्ली से आई पूजा दीदी को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि 108 श्री शुभ चन्द्र सागर जी महाराज श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर विराजमान है। मंगलवार प्रातःकाल दिल्ली उत्तम नगर से आई पूजा दीदी ने अपने जन्मदिन पर मुनि शुभ चन्द्र सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन,महामंत्री अशोक जैन, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा जैन समाज की महिलाये उपस्थित रही। मुनि शुभ चन्द्र सागर जी महाराज ने कहा कि हमे सदैव धर्म तथा दिगम्बर मुनिराजो से जुड़े रहना चाहिए। धार्मिक कर्म तथा जैन मुनियो का आशीर्वाद हमारे जीवन को मोक्ष मार्ग पर अग्रसर करता है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586






















