
सिंभावली: बुजुर्ग की लाश मिलने से मची सनसनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में बक्सर नहर की पटरी पर मंगलवार की सुबह 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक की पहचान टोनी उर्फ तनवीर निवासी खेड़ा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
मामला मंगलवार की सुबह करीब 7:00 के आसपास का है जब राहगीरों ने नहर पटरी पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव की पहचान की और परिजनों को मामले से अवगत कराया। मृतक अपने भतीजे से मिलने बिजनौर स्थित नजीबाबाद गन्ना फैक्ट्री गया था। सोमवार को वह वापस आने वाले थे लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है जिसके बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























