
हापुड़ गोवंश मांस के धंधे का अड्डा,पुलिस ने तीन दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ का मजीदपुरा इलाका गोवंश मांस के अड्डे का ठिकाना बना है,जहां से दिल्ली,मुरादाबाद आदि स्थानो पर गोवंश मांस सप्लाई किया जाता है।इस सिलसिले में पुलिस ने तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार कर ठिकाने का भंडाफोड किया है और पांच कुन्तल गोवंश मांस, एक थ्री व्हीलर,दो छुरे बरामद किए है।इस धंधे में लिप्त लोग दूर-दराज इलाको से गोवंश मांस हापुड लाकर मजीद पुरा में एकत्र करते थे और बडे वाहन से दिल्ली,मुरादाबाद भेजते थे।
हापुड पुलिस सोमवार की रात रामपुर रोड पर चैकिंग कर रही थी कि एक थ्री व्हीलर को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे परन्तु पुलिस ने पुलिसिंग हथकंडे अपनाते हुए थ्री व्हीलर मे सवार चालक सहित तीन को धर दबोचा और पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टो में लदा गोवंश मांस बरामद कर लिया।आरोपी नई बस्ती खुर्जा का सोफियान(चालक) व मुजीब तथा हापुड के बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी का आस मौहम्मद है।
पूछताछ के दौरान आरोपियो ने पुलिस को बताया कि वह खुर्जा आदि स्थानो से गोवंश मांस लाकर हापुड के मजीदपुरा मे एकत्र करते है और फिर बडी गाडी से दिल्ली व मुरादाबाद आदि स्थानो को सप्लाई करते है।
पुलिस के इस संगठित गिरोह के भंडाफोड से ऐसा प्रतीत होता है कि जनपद हापुड व बुलन्दशहर में गोवंश मांस का एक संगठित गिरोह सक्रिय है,जिसके पैर पश्चिम उत्तर प्रदेश में फैले है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























