
गढ़मुक्तेश्वर: सड़क दुर्घटना में घायल गुरुग्राम की महिला ने तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर स्थित नेशनल हाईवे-09 (NH-09) पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरुग्राम निवासी 36 वर्षीय सविता कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम (शीतला कॉलोनी) निवासी अंकित कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके जीजा कुंदन, बहन सुषमा शर्मा और अन्य परिजन उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए गए थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वापस लौटते समय गढ़ कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार कुंदन, सुषमा, नेहा, नीतू और कुंदन की भाभी सविता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान सविता कुमारी ने दम तोड़ दिया।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















