
मोहर्रम पर नई परम्परा की इजाजत नहीं,ड्रोन से रहेगी निगरानी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के दोनों शीर्ष अफसरों जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी सभी त्यौहार साम्प्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके बनाएं और कोई नई परम्परा न डालें।पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाने के लिए जिला अधिकारी कविता मीणा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह ने सोमवार को हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक की गई।
जनपद के शीर्ष अफसरो ने जरूरी दिए है
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ रहेगी।कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। अलम-ताजिया सिर्फ पारंपरिक मार्गों से ही निकलेंगे। ताजिया/अलम की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा नहीं, बिजली तारों से टकराए नहीं।मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।
जनपद के संवेदनशील जगहों पर PAC, पुलिस बल, दंडाधिकारी तैनात रहेगे। CCTV, ड्रोन कैमरे से जुलूस की निगरानी रहेगी।
सोशल मीडिया पर अफवाह व भड़काऊ पोस्ट पर सख्त कार्रवाई होगी और IT एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।
मूलभूत सुविधाएं-साफ-सफाई जुलूस मार्गों पर विशेष सफाई, गड्ढे-जलभराव न हो इसके लिए स्थानीय निकाय को निर्देश दिए गए है।
बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर बदलने जाएं, मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रखने का निर्देश दिया है और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति एम्बुलेंस और डॉक्टर जुलूस मार्ग पर तैनात रहेगे।
PWD और नगर पालिका मिलकर खराब सड़कें ठीक कराएंगे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























