
👁 15 views Views
हापुड़: रामगंज से चोरी हुई बाइक रेलवे स्टेशन पर मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला रामगंज के रहने वाले शेखर त्यागी की बाइक 4 जून को घर के बाहर खड़ी थी जिसे चोरों ने चुरा लिया। जब वह बाहर आए तो देखा कि बाइक गायब थी जिसके बाद उन्होंने बाइक को तलाशा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी आदि की जांच की तो अज्ञात युवक बाइक चुराता हुआ दिख रहा था जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की तो बाइक रेलवे स्टेशन से बरामद हुई। पुलिस मामले में आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























