
👁 9 views Views
कैंटर डिवाइडर से टकराया, हाईवे पर लगा जाम
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बुधवार को एक कैंटर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कैंटर डिवाइडर से जा टकराया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए स्थिति को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















