
👁 18 views Views
बाबूगढ़: दूध व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में दो पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मतनौरा के रहने वाले मांगेराम दूध व्यापारी हैं जिन्होंने आरोप लगाया कि 13 जून की रात करीब 8:00 बजे वह शहर से लौट रहे थे तो एक अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आई। जब उन्होंने कॉल बैक किया तो गांव आगापुर के ईश्वर ने फोन उठाते ही उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। 14 जून की सुबह करीब 11:00 बजे स्कूटी से दूध देने जा रहे थे तो गांव मुरादपुर के पास ईश्वर और बड़े बेटे ने उन्हें घेर कर मारपीट की जिसके बाद वह घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















