
👁 14 views Views
बाबूगढ़ में साइकिल पंचर बनाने वाले वृद्ध के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर के रहने वाले भोले मिस्त्री ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले युवक ने उसके साथ मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।
भोले मिस्त्री ने बताया कि वह साइकिल पंचर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव के रहने वाले युवक ने उनके साथ मारपीट की जो गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस की जांच जारी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























