
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक कॉपर व्यापारी के ठिकाने पर सोमवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान टीम ने पहुंचते ही दस्तावेजों, लेपटॉपों को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। लाखों रुपए की टैक्स चोरी की संभावना के मद्देनजर यह छापा मारा गया है।

आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब मेरठ रोड निवासी अमित जैन के यहां जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई की। व्यापारी की धीरखेड़ा स्थित सतीश इंडस्ट्रीज पर तीन गाड़ियों में सवार अधिकारी पहुंचे और छापा मारा। टीम ने पहुंचते ही मोबाइल, लैपटॉप, दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। तीन गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारी विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रहे हैं। शाम करीब 6:15 बजे तक टीम की कार्रवाई जारी थी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























