
चीनी में भारी तेजी पर सरकार सख्त बिक्री व स्टाक का होगा सत्यापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेनामी रकम से बेनामी चीनी का स्टॉक करने वालों की खेंच से एक माह में चीनी के दामों में 15 रुपए प्रति किलो का उछाला आने से स्टॉकिस्टों के चेहरे खिल उठे हैं। अकेले हापुड़ मंडी में एक लाख बोरी का स्टॉक होने की खबरें हैं। सिर पर रक्षाबंधन व दिवाली सीजन होने के कारण स्टाकिस्ट ने बिक्री से स्टॉक खींच लिया है। चीनी स्टॉकिस्ट केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन कर रहा है। अब हापुड़ में फुटकर में चीनी ₹65 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
हापुड़ मंडी में चीनी के स्टॉक पक्का बाग, भगवती गंज, जरोठी रोड व रिलायंस पेट्रोल के सामने बने गोदाम, नवीन मंडी स्थल, कसेरठ बाजार, छोटी व बड़ी मंडी, बूरा बाजार आदि के गोदाम में लाखों बोरी चीनी का स्टॉक जमा है। एक माह से चीनी के भाव में मजबूती के चलते स्टॉकिस्टों ने बेनामी रकम ब्याज पर लेकर चीनी के बेनामी में स्टॉक में लगाई है। चीनी में आया तेजी का तूफान से स्टॉकिस्ट एक माह में ही धनपति हो गए हैं।
पता चला है कि चीनी के कारोबारियों व शुगर मिलों में चीनी के स्टाक व बिक्री में अंतर है। चीनी के दामों में लगातार बढौत्तरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने खाद्य मंत्रालय को टीम गठित कर चीनी के स्टाक व बिक्री का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है। सरकार के इस निर्देश पर जमाखोरों में हड़कम्प मचा है।
मजे की बात तो यह है कि चीनी के कारोबारिक केंद्र सरकार द्वारा चीनी को लेकर जारी की गई गाइड लाइन को ठेंगा दिखा रहे हैं और चीनी का कृषि अभाव पैदा करके तेजी को हवा दे रहे हैं। उपभोक्ता ₹65 रुपए प्रति किलो चीनी खरीद कर स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















