
बंद मकान से लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है जिन्होंने गांव पलवाड़ा में रविवार की रात भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ग्राम अध्यक्ष फुरकान कुरैशी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से 3.50 लाख रुपए नकद, डेढ़ किलो चांदी के जेवर और सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
फरमान कुरैशी 2 दिन पहले परिवार के साथ गाजियाबाद के लोनी में अपने भाई के घर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने भतीजे को छत पर कबूतरों को दाना डालने के लिए भेजा। भतीजे ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार गांव लौटा तो कमरों के ताले टूटे मिले। सामान यहां बिखरा था जिसके बाद उन्हें पुलिस का मामले से खुद कराया बताया जा रहा है कि चोर इस दौरान डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 3.50 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। बहादुरगढ़ पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की छानबीन कर रही है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




























