
दिगम्बर जैन मंदिरो मे तीर्थकर पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढा और विधान पाठ आयोजित हुए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): जैन धर्म के 23वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर नगर के तीनो दिगम्बर जैन मंदिरो मे जैन भक्तो द्वारा पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढाये गये तथा विधान मंडल पाठो मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन किया गया।
श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर बुधवार प्रातःकाल अभिषेक पूजन शान्तिधारा के उपरांत पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढाया गया तथा पार्श्वनाथ विधान मंडल पाठ का आयोजन हुआ। विधान मंडल पाठ के पूजन को मवाना से आए प्रतिष्ठाचार्य पारस जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया।बड़ी संख्या मे जैन समाज के भक्तो ने विधान मंडल पाठ मे बैठकर पूजा अर्चना की। जैन विद्धान पारस जैन शास्त्री ने कहा कि जैन धर्म मे 24 तीर्थकर हुए हैं।भगवान पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23 वे तीर्थकर हुए हैं। आज के दिन तीर्थकर पार्श्वनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था इसलिए आज के दिन तीर्थकर पार्श्वनाथ की प्रतिमाओ पर निर्वाण लाडू चढाया जाता है तथा पार्श्वनाथ विधान मंडल पाठ आयोजित किये जाते हैं।इस विधान मंडल पाठ मे बैठकर श्रद्धांपूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र होता है तथा हमारे पापो का क्षय होता है परिवारो मे सुख, समृद्धि, शान्ति आती है। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन,राजेश जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, रजत जैन, सपना जैन, मंजू जैन,रेखा जैन, नीरज जैन, नमन जैन, मगन जैन, शकुन्तला जैन, सुलोचना जैन, उषा जैन, प्रतिभा जैन,सुनीता जैन, सोम जैन, वन्दना जैन, अलका जैन, सुषमा जैन, मोनिका जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
श्री 1008 समोशरण दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज पर भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू चढाया गया तथा कल्याण मंदिर विधान मंडल पाठ का आयोजन हुआ। विधान मंडल पाठ को नोएडा से आए अभिषेक जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया।प्रदीप जैन, विनोद बाला जैन, स्वलिप जैन, शिल्पी जैन, सतीश कुमार जैन, विकास जैन, रेणुका जैन, अनिल जैन, स्नेह लता जैन, ममता जैन, राजेश्वरी जैन, मीना जैन, पुनीत जैन, पूजा जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ रोड पर भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण लाडू जैन भक्तो द्वारा चढाया गया तथा पूज अर्चना की गई। मनीष जैन, सुधीर जैन, मनीषा जैन, मीनू जैन, पंकज जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















