
दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने ओम साईं राम मोटर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के ऑटो पार्टस चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह स्टाफ के आने पर चोरी का पता चला।
दुकान के जनरल मैनेजर हेमंत कुमार निवासी हर्ष विहार दिल्ली ने बताया कि चोर 12 बैटरी, दो ईसीएस, एक अल्टनेटर, व्हील्स रिम समेत कई महंगे पार्ट्स ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की। पिलखुवा थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























