
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव में दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव की निवासी महिला ने चार लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि 27 जून की रात को जबरन घर में घुस गए। गांव के ओम शर्मा, डिंपी उर्फ देवेश शर्मा दीवार को फांदकर घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। इसके बाद आरोपी ओम शर्मा, हरेंद्र शर्मा, नागेंद्र शर्मा और डिंपी उर्फ देवेश शर्मा लाठी डंडे लेकर फिर से घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य सदस्य भी घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






















