👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव नानपुर के जंगल से बदमाश दो ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर ले गए। अवर अभियंता जितेंद्र पाल सिंह ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि बदमाश नानपुर जंगल में लगे दो ट्रांसफार्मर को काटकर कोइल, तेल व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
इसके अतिरिक्त थाना पिलखुवा के अंतर्गत गांव परतापुर के जंगल से 13 हजार 673 मीटर बिजली का तार काट कर ले गए। तार चोरी होने से दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।






















