
👁 192 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सिंभावली और पिलखुवा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने हरौड़ा मोड़ पर स्थित तीन क्लिनिक व पिलखुवा में स्थित दो पैथोलॉजी लैब पर सीलिंग की कार्रवाई की जिन्हें सील किया गया और चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हरोड़ा मोड पर स्थित तीन क्लिनिक: आदर्श हेल्थ केयर सेंटर, हमदर्द हेल्थ केयर सेंटर और केयर नर्सिंग होम पंजीकरण का नवीनीकरण कराए बगैर ही चल रहे थे जिनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसी के साथ पिलखुवा में स्थित त्रिक्षा पैथोलॉजी लैब, जेनेक्सा पैथोलॉजी लैब का रजिस्ट्रेशन नहीं था जिन्हें सील किया गया है।



















