
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 26 अगस्त। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ धीरखेड़ा चैप्टर द्वारा बुधवार को दिल्ली रोड स्थित होटल ग्रैंड ऑर्किड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल की अध्यक्षता में जोनल मीटिंग का आयोजन किया गया।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठक से किया, जिसमें चैप्टर की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वाधवानी ग्रुप के टेक्निकल टीम हेड नितिन करकरा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभ एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक समय में AI टूल्स का उपयोग कर उद्योगों के संचालन को अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने वाधवानी ग्रुप के Accelerate Program की जानकारी भी साझा की।
वाधवानी ग्रुप की एनजीओ टीम ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए बताया कि संस्था MSME इकाइयों के विकास हेतु निःशुल्क कंसल्टेंसी, आयात-निर्यात संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण, वेबिनार, युवा उद्यमियों के लिए मार्केट रिसर्च तथा अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराती है, जिससे छोटे एवं मध्यम उद्योगों को नई गति मिल सके।
बैठक में टाटा पावर सोलर की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक देवेन्द्र सिंह सेंगर (RSM), अधिकृत चैनल पार्टनर रामायण सिंह तथा टाटा फाइनेंस की प्रतिनिधि कशिश अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने घरेलू एवं व्यावसायिक सोलर परियोजनाओं, बिजली बचत, सरकारी सब्सिडी, निवेश पर लाभ तथा भविष्य में सोलर ऊर्जा की बढ़ती संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
उपस्थित उद्यमियों ने दोनों तकनीकी सत्रों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इन्हें उद्योगों के लिए व्यवहारिक एवं लाभकारी बताया। कार्यक्रम के अंत में चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, वाधवानी ग्रुप तथा टाटा पावर सोलर की टीम का आभार व्यक्त किया और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में सीईसी सदस्य शांतनु सिंघल, अशोक छारिया, राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद गोयल, राजीव गर्ग, कपिल अरोड़ा, आकाश शर्मा, सर्वेन्द्र रस्तोगी, वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, गौरव अग्रवाल, नीरज गुप्ता, संजीव अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, मोहित जैन, मुकुल अग्रवाल, विपिन तायल, अजय माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, अरुण गर्ग, सचिन बंसल, पारित अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।



















