
👁 11 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ दीपा भाटी ने बिना मान्यताएं कक्षाएं संचालित होने पर तीन स्कूलों पर कार्रवाई की है। दीपा भाटी ने खड़खड़ी स्थित द टेकनोस्पायर स्कूल, वझीलपुर स्थित किसान सहाय मॉडर्न पब्लिक स्कूल और धनोरा स्थित सेठ गोविंद सहाय शिक्षा सदन का स्थलीय निरीक्षण किया और पाया कि घरों के अंदर स्कूल चल रहे हैं।
अचंभे की बात तो यह है कि इन स्कूलों के पास जिस कक्ष की मान्यता है उससे आगे की कक्षाएं संचालित पाई गई। किसी में तो 12वीं की कक्षा भी संचालित मिली। इसी के साथ इन स्कूलों पर यू डाइस नंबर भी नहीं था फिर भी धड़ल्ले से एडमिशन लिए गए। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं जिसके बाद इन स्कूलों को बंद कर दिया गया।



















