
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बदलेंगी सुविधाएं, प्लेटफॉर्म 2 व 3 होंगे हाई-टेक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विकास कार्यों को एक नया आयाम दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत अब प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 का सुंदरीकरण व कायाकल्प किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
ऊंचाई में बढ़ोतरी: प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 (लगभग 600 मीटर लंबे) की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान होने वाली असुविधा से पूरी तरह राहत मिलेगी।
सुविधाओं का विस्तार: यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक सीटों की व्यवस्था और शेड समेत अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
दैनिक यात्री क्षमता: हापुड़ स्टेशन पर हर दिन लगभग 60 जोड़ी (एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल) ट्रेनों का ठहराव होता है, जिनसे हजारों यात्री रोजाना सफर करते हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार, अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफॉर्म 1 पर वेटिंग हॉल, शौचालय, नया टिकट काउंटर और मुख्य द्वार जैसे कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं। अब प्लेटफॉर्म 2 और 3 की ऊंचाई बढ़ाने और सुंदरीकरण का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















