
ब्रजघाट में करीब 5 फीट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगा किनारे पराशर घाट पर करीब 5 फीट लंबा अजगर का बच्चा दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को पराशर घाट पर अचानक अजगर दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
अजगर के रेस्क्यू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गंगा किनारे अजगर निकलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















