
पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला, बोली- “प्रेमी के साथ ही रहूंगी”!
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पति रोता-बिलखता रहा, परिजन और ग्रामीण घंटों समझाते रहे, लेकिन महिला अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई।
मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गंगा खादर इलाके का है। सोमवार को एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर जा बैठी। महिला का साफ कहना था कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, बल्कि अपने प्रेमी के साथ अपनी जिंदगी बिताएगी।
महिला की शादी को करीब 4 साल बीत चुके हैं। उसका आरोप है कि पति घर के खर्चे ठीक से नहीं चला पाता, जिसके चलते वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग भी थाने पहुंच गए। पति लगातार रो-रोकर उसे मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला ने किसी की एक न सुनी।
मामले में सीओ राहुल यादव का कहना है कि दोनों परिवारों की काउंसलिंग कराई जा रही है। चूंकि यह दो परिवारों के बीच का पारिवारिक विवाद है, इसलिए पुलिस समझौते की कोशिश में जुटी है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















