हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी भतीजी घर में रखे लाखों रुपए के आभूषण लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। युवती को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई और भाभी की मौत हो चुकी है। ऐसे में उसकी 20 साल की भतीजी साथ रहती है। युवती संदीप स्थिति में लापता हो गई जो कि घर में रखे लाखों के आभूषण साथ ले गई। युवती घर में एक पत्र छोड़कर फरार हुई जिस पर प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने की बात लिखी थी। व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























