हापुड़: तहसील परिसर में व्यक्ति को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की तहसील परिसर में एक व्यक्ति के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दो हजार रुपए लूट लिए और तहसील परिसर में पीटा। जब हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित न्यायालय पहुंचा जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के वृंदावन गार्डन के रहने वाले सचिन दुबे की शादी हापुड़ के मोहल्ला सितागंज निवासी एक युवती के साथ हुई थी। सचिन का कहना है कि उसने अपनी पत्नी के भाई के कहने पर उनके कर्मचारी के बैंक खाते में 3.57 लाख रुपए जमा कराए थे जिन्होंने रुपए वापस नहीं किए। उन्होंने अधिवक्ता द्वारा रुपए वापस कराने के लिए एक नोटिस भेजा था। मामला 13 जून 2024 का है जब सचिन दुबे किसी काम से हापुड़ तहसील आया तभी उसकी पत्नी के परिजनों व कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ तहसील परिसर में गाली गलौज की और मार पिटाई की। इस दौरान उसकी जेब में रखे 2000 पर लूट लिए और तहसील परिसर में पीटा। तहरी पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























