
👁 2 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को ग्राम उपैड़ा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी निवासी रॉबिन, विक्रांत और सुनीत के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



















