
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगी जा रही है तो डरने की जरूरत नहीं है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश की हापुड़ इकाई ने जिले के लोगों से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि रिश्वत मांगने वाले अधिकारी या कर्मचारी की सूचना तत्काल एंटी करप्शन टीम को दी जा सकती है। विभाग की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि यदि किसी सरकारी कार्यालय में काम कराने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है, अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई समस्या सामने आती है तो लोग इसकी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार को सहन करने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाएं। विभाग का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना और रिश्वतखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार को सहन करने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाएं। विभाग का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना और रिश्वतखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है।*इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क*हापुड़ इकाई प्रभारी से 8865099457 और 9899740101 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा aco@nic.in ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत या सूचना भेजी जा सकती है।



















