हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावनी में आम के 15 से 20 हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटने के मामले में वनरक्षक सरिता भट्ट की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किसान व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वनक्षेत्राधिकारी हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि 5 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि गांव सरावनी के रहने वाले रिजवान ने अपने खेत में खड़े 15 से 20 आम के हरे पेड़ों का कटान कर दिया है। किसान ने गांव आरिफपुर की मढैया के ठेकेदार शहजाद और बालू के साथ साठगांठ कर वन विभाग की अनुमति के बिना ही पेड़ों का कटान किया है। साक्ष्य मिटाने के लिए खेत की जुताई भी कर दी और खेत में पानी भर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर टीम के साथ वनरक्षक सरिता भट्ट मौके पर पहुंची और छानबीन की। आम के पेड़ काटने के साक्ष्य मिले हैं। इस संबंध में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























