हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक घर के बाहर खड़ा था जिस पर कुछ आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको बचाने के लिए उसका भाई और भांजा आया जिसे भी आरोपियों ने पीटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव दस्तोई निवासी विपिन ने बताया कि 4 अगस्त की शाम करीब 7:00 बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के विजेंद्र, दीपक और रवि ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से पीड़ित पर हमला कर दिया। पीड़ित की चीख सुनकर बड़ा भाई नितिन और भांजी शिखा मौके पर पहुंची जिन्हें भी आरोपियों ने जमकर पीटा। शोर सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद आरोपित हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























