
👁 20 views Views
गढ़मुक्तेश्वर के विधायक ने सीएम से की क्षेत्र के विकास पर चर्चा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने बुध्द पूर्णिमा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा भी उपस्थित थे।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868






















