
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि दबंगों ने उसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की जिससे दोनों को चोट आई है। पत्नी के सिर पर भी चोट लगी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदरपुर के रहने वाले कांछिप पुत्र क्रांति ने बताया कि वह बाइक मिस्त्री का काम करता है जो बुधवार की रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह जखेड़ा चौराहे के पास पहुंचा तो दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। वह घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई जिसके बाद गुस्साई पत्नी भी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके सिर पर भी डंडा मार दिया। लाठी-डंडे लेकर मारपीट करते हुए दबंगों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















