
गढ़: अनियंत्रित कार नाले में गिरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मेला मार्ग पर पुलिया के समीप एक कार के चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
मामला सोमवार की देर शाम का है जब सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले चार युवक किसी काम से कार में सवार होकर नक्का कुआं मार्ग से होते हुए खादर के गांव में जा रहे थे। देर शाम मेला मार्ग पर पहली पुलिया के पास पहुंचने पर कार के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला और उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























