हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट पर सतपाल शर्मा पुत्र शीशपाल के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज कर अभद्रता की। साथ ही भिक्षा में प्राप्त आटा, वस्तुओं को भी उठाकर फेंक दिया जिसका विरोध करने पर आरोपी आग बबूला हो गए जिन्होंने जमकर मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सतपाल शर्मा ने बताया कि वह पुरोहित है जो कि शुक्रवार की सुबह गंगा घाट पर बैठकर पूजा पाठ कर रहा था। तभी एक व्यक्ति वहां आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उसके साथ जमकर मार पिटाई की। आरोपी अपने साथियों को ले आया और पीड़ित का सामान भी फेंक दिया जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























