👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉट में लगातार डल रहे कूड़े से लोग परेशान हैं। अंबेडकर मूर्ति के सामने मौजूद एक कॉलोनी में कूड़े ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कूड़े से लगातार बदबू आती है और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वह इस गंदगी से गुजरने को मजबूर हैं। कूड़े के बीच से गुजर रही सड़क से बार-बार गुजरना आसान काम नहीं है। लोगों ने समस्या के निस्तारण की मांग की है।
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711



























