👁 0 views Views
हापुड़, (गढ़मुक्तेश्वर), सीमन (ehapurnews.com): एक मार्च यानी मंगलवार को फाल्गुन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इसके चलते भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कावड़ियों का सैलाब उमड़ेगा जिसे देखते हुए क्षेत्र में कावड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने रविवार को कांवड़ मार्ग सहित बृजघाट का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि जलाभिषेक होने की शाम तक सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099





















