जंगल में संचालित जुए के ठिकाने का भंडाफोड़
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने जंगल में एक भट्टे के पास चल रहे जुए के एक ठिकाने का भंडाफोड कर चार जुआरियों को धर दबोचा।पुलिस ने मौके से 2290 रूपए तथा ताश बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं जुआरी व सट्टेबाजों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार, जिनके कब्जे से नकदी व 52 ताश पत्ते बरामद की है।जुआरी गांव बदरखा के सलमान, फुरकान,मुन्ना व गांव सिखैडा का हामिद है।बताते हैं कि जुए के इस ठिकाने पर आस-पास के गांव से लोग जुआ खेलने आते है।पुलिस ने एक सूचना पर छापामार कार्रवाई की और चार जुआरियो को धर दबोचा।पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031



























