हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा पदाधिकारियों की बैठक राजेंद्रनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर हुई जिसमें महासभा के तत्वाधान में 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के उपलक्ष्य में हापुड़ के विभिन्न मंदिरों में
श्री रामलला विजय सप्ताह पर्व” (महोत्सव ) के रूप में मनाने के निर्णय के क्रम में हनुमान चालीसा/सुन्दरकाण्ड/श्री रामचरित मानस पाठ/संकीर्तन आदि आयोजन होने वाले मंदिरों की सूची को अंतिम रूप देकर भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री संत योगी आदित्यनाथ के अनुरूप जिला प्रशासन को दिया गया। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय (काशी वाले) ने बताया कि पूर्व में भी जिलाधिकारी से इस विषय पर महासभा प्रतिनिधि मंडल मिला था। तब मंदिरों की सूची मांगी गयी थी। जनसमाज व प्रशासन के सहयोग से इस अवसर को यादगार बनाएंगे। जनसमाज में 22 जनवरी को लेकर हर्ष व उत्साह है। अतः कार्यक्रम में जनमानस को अधिक संख्या में जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा मंदिरों के प्रबंध समिति से भी बात चल रही है। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल किया जाएगा।
प्रवक्ता पंडित अजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के कुशल व सफल प्रबंधन के लिए महासभा प्रबंध समिति ने 5 सदस्यीय विद्वानों की कमेटी भी बनाई है जिसमें पं0 आदित्य भारद्वाज, पं0 अजय पाण्डेय, अनिशा सोनी पाण्डेय, पं0 गौरव कौशिक व पं0 प्रशांत वशिष्ठ रहेंगे।
बैठक में अध्यक्ष पंडित कृष्ण चन्द्र पाण्डेय,कोषाध्यक्ष पं0 मित्र प्रसाद काफ्ले, लेखा निरीक्षक पंडित देवी प्रसाद तिवारी, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय,प्रवक्ता पंडित अजय शर्मा,पंडित अजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज व ब्रजेश कौशिक, परामर्श बोर्ड पंडित संतोष तिवारी, सदस्य चित्रा कौशिक “चीनू” मंत्री गौरव कौशिक ,पंडित संदीप अवस्थी, पंडित छैल विहारी शास्त्री, पंडित प्रशांत वशिष्ठ,नीरज मिश्रा,पंडित रज्जन लाल अवस्थी आदि शामिल रहें।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000






















