
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक चलती कार में सात फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर कार में सवार लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची जिसके पश्चात अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
मामला मंगलवार का है जब एक गाड़ी जैसे से ही हापुड़ की रेलवे रोड पर पहुंची तो उसमें से 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसके बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। इस दौरान वनकर्मी भरत, वनकर्मी नितेश ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















