
गांव असौड़ा में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में कुछ लोगों ने गांव से जा रहे एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें चार से छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
गांव असौड़ा निवासी मीणा ने बताया कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे उसका बेटा कहीं जा रहा था कि रास्ते में कुछ लोगों ने रोक कर उसके साथ मार पिटाई की। मारपीट की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला किया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में मीणा, शहनाज, साजिद, अयूब घायल हो गए जबकि दो लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























