
पिलखुआ नगर पालिका में संविदा कर्मियों का दोहरा शोषण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पालिका परिषद पिलखुवा में आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों के साथ हो रहे कथित शोषण के विरुद्ध नगर पालिका पिलखुआ के वार्ड नंबर 6 की सभासद आशा देवी ने हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना और अधिशासी अधिकारी पिलखुआ को एक पत्र भेज कर संविदा कर्मियों के शोषण के विरुद्ध ध्यानआकर्षित किया है। पत्र मेः कहा है कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को आधे से भी कम सैलरी दी जा रही है पालिका मे लगभग 200 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं।पालिका के पम्प आपरेटर्स को केवल 4000 रूपये प्रति माह दिये जा रहें हैं जबकि सरकार द्वारा निर्धारित सैलरी लगभग 11500 रूपये प्रति माह है। ठेकेदार द्वारा ना तो ई एफ पीएफ ही खातों में जमा किया जाता है और ना ही पूरी सैलरी ही खातों में डाली जाती है।इन्होंने जिला अधिकारी कविता मीना से ठेकेदार के भ्रष्टाचार की जांच कराकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























