
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिलाधिकारी के पूर्व पेशकार बृजभूषण के खिलाफ हापुड़ के अपर जिलाधिकारी नेदो मुकदमे दर्ज कराए हैं। पूर्व पेशकार (रीडर) बृजभूषण को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है जिसे गढ़मुक्तेश्वर तहसील से संबद्ध किया गया है। अभी भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बृजभूषण पर आरोप है कि उसने एक मामले में प्रश्नगत वाद पत्रावली की आर्डर शीट एवं आदेश पर जिलाधिकारी हापुड़ के कूट रचित एवं फर्जी हस्ताक्षर बनाएं। डिप्टी कलेक्टर व जांच अधिकारी इला प्रकाश की जांच के बाद पूर्व पेशकार के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में पिछले शुक्रवार की रात 8:08 बजे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पूर्व पेशकार के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























