
हापुड़: गंगा मंदिर परिसर में खुले बिजली के तार से हादसे का खतरा, मुख्य पुजारी ने समाधान की मांग उठाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर के खुर्जा पेच स्थित गंगा मंदिर परिसर में खुले बिजली के तार से हादसे का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में बिजली का तार पिछले कई दिनों से खुला पड़ा है, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे में मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा ने विद्युत विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में खुले पड़े बिजली के तार को लेकर विभाग को गंभीरता दिखानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















