
नवरात्र व दशहरा पर्व पर जनपद हापुड़ में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण इलाकों में नवरात्र व दशहरा पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। अफवाह फैलाने वालों के विरुध्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि और रामलीलाओं, दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए। किसी भी नई परम्परा की अनुमति न दी जाए। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से निगरानी की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में 17 हाटस्पाट और संवेदनशील स्थानों को चिंहित किया गया है। जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
जनपद में 50 शोभा यात्रा, तीन स्थान पर पूजा पंडाल, 3 वृद्ध पंडाल, 3 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा, 6 स्थानों पर जागरण व पूजा अर्चना का कार्यक्रम, 12 मंदिरों में कार्यक्रम होंगे, 11 स्थानों पर मेले और रामलीला का मंचन होगा, 13 स्थानों पर रावन दहन होगा। पुलिस ने जनपद में 17 हाटस्पाट और संवेदनशील स्थानों पर चिंहित किया है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निर्देश दिए कि रामलीला के स्थान, दुर्गा मूर्ति के स्थान, प्रतिमा विसर्जन के स्थान, जुलूस आदि के मार्गो तथा रावण पुतला दहन आदि स्थानों को अभी से दिखवा लिया जाए। यदि इनमें किसी प्रकार का कोई विवाद हो तो उसे तुरन्त सुलझा लिया जाए।
दुर्गापूजा पंडाल व रामलीला मंच की स्थापना की अनुमति प्रदान करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि सार्वजनिक आवागमन प्रभावित न हो मूर्तियों की स्थापना पारम्परिक एवं खाली स्थान पर की जाए, उनका आकार यथासम्भव छोटा रखा जाए तथा मैदान की क्षमता से अधिक लोग न रहे। विवादों व पंजीकृत अभियोगों को सूचीबद्ध करते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















