
मुख्यमंत्री ने नवरात्र की दी शुभकामनाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी के जीवन में मंगल की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रदेश के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसरों में सुगम दर्शन, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाएं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















