
a red passenger train at train station train station in city
45 लोगों की टीम पकड़ेगी बेटिकट ट्रेन यात्रियों को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे की 45 सदस्यीय एक टीम हापुड़ रेलवे स्टेशन पर से टिकट यात्रियों की धर पकड़ करेगी। टीम का यह अभियान एक अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी। टीम अब तक 1300 रेल यात्रियों को पकड़ कर करीब दस लाख रूपए का अर्थदंड वसूल कर चुकी है।
रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। यहां रेलवे स्टेशन पर एक अक्टूबर से दस अक्टूबर के बीच चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में करीब 1300 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया है। टीम ने इन सभी बेटिकट यात्रियों से नियमों के तहत किराए की रकम के साथ साथ जुर्माना वसूली। इस पूरा कार्रवाई के दौरान रेलवे ने जुर्माना के रूप में करीब दस लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।
रेलवे स्टेशन पर दर्जनों ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा आसपास के जिलों को जोड़ने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें भी गुजरती है, जिनमें प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है।
लेकिन इसके बाद भी कुछ यात्री केवल कुछ रुपये बचाने के लिए लालच में बिना टिकट यात्रा करने से बाज नहीं आते हैं। एलेसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रेलवे ने एक अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। यात्रियों की इस भारी भीड़ के बची व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए 45 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम के सदस्य यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकट की जांच करती है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जाता है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















